Pages

For JAUNPUR HISTORICAL PLACES Tour

Jaunpur Qila! Badi Masjid ! bridge at Jaunpur

Tuesday, August 30, 2011

ईद के चांद ने वातावरण को एक नए रूप मे खुशगवार बना दिया. ईद मुबारक

 ईद के चांद ने वातावरण को एक नए रूप मे खुशगवार बना दिया. चांद देखते ही लोगों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है.  बच्चों की ईद इसलिए सबसे निराली होती है क्योंकि उन्हें नए-नए कपड़े पहनने और बड़ों से ईदी लेने की जल्दी होती है. बच्चे, चांद देख कर बड़ों को सलाम करते ही यह पूछने में लग जाते हैं कि रात कब कटेगी और मेहमान कब आना शुरू करेंगे. महिलाओं की ईद उनकी ज़िम्मेदारियां बढ़ा देती है. एक ओर सिवइयां और रंग-बिरंगे खाने तैयार करना तो दूसरी ओर उत्साह भरे बच्चों को नियंत्रित करना. 
इस प्रकार ईद विभिन्न विषयों और विभिन्न रंगों के साथ आती और लोगों को नए जीवन के लिए प्रेरित करती है.
हे ईश्वर के बंदों, रोज़ा रखने वालों को जो न्यूनतम वस्तु प्रदान की जाती है वह यह है कि रमज़ान महीने के अन्तिम दिन एक फ़रिश्ता पुकार-पुकार कर कहता हैः शुभ सूचना है तुम्हारे लिए हे ईश्वर के दासों कि तुम्हारे पापों को क्षमा कर दिया गया है अतः बस अपने भविष्य के बारे में विचार करो कि बाक़ी दिन कैसे व्यतीत करोगे?
ईदे फ़ित्र का दिन रोज़े रखने का पुरूस्कार है अतः मनुष्य को चाहिए कि वह इस दिन अपने  लिए अपने समाज, देश तथा अन्य लोगों के लिए बहुत अधिक दुआ करे और ईश्वर से लोक-परलोक की भलाइयां मांगे. .
 ईद मुबारक

Saturday, August 20, 2011

आपके वेबसाइट बनाने से संबधित सवाल हमारे जवाब

 जिस  दिन  से मैंने गूगल एडसेंस के बारे मैं लेख लिखा है बहुत से सवाल हमारे ब्लोगर भाई बहन मुझ से  पूछ रहे हैं.  सबको अलग अलग जवाब देना मेरे लिए संभव नहीं हो प् रहा है . इसलिए आज सोंचा सबको   इस लेख के ज़रिये जवाब दे दूं . इस से दूसरे ब्लॉगर का भी फायदा  हो सकेगा.

 सवाल1:  गूगल एडसेंस को approve कैसे करवाएं?

जवाब: गूगल एडसेंस पे खुद को रजिस्टर करने के लिए आप के पास एक अंग्रेजी का ब्लॉग या वेबसाइट होनी चाहिए, आप को अपना मोबाइल नम्बर भी  देना होगा. रजिस्टर करने के बाद १ से दो दिन मैं आप के पास गूगल से मेसज approve होने का आ जाएगा. उसके बाद ही आप अपने ब्लॉग पे एडसेंस का कोड लगा सकते हैं.

ध्यान रहे आप खुद अपने एडसेंस के विज्ञापन पे क्लिक नहीं करें.

सवाल २ : क्या यह कोड एक ही वेबसाइट पे लगा सकते हैं जिसपे यह approve हुआ नहीं?


सवाल ३: ब्लॉग या वेबसाइट कैसे बनाएं जिसपे गूगल एडसेंस काम करे?
 
जवाब: ब्लॉग बना ने के लिए आप ब्लॉगर या वर्डप्रेस पे अपना ब्लॉग बना सकते हैं. लेकिन वर्डप्रेस मैं डोट कॉम जो फ्री है गूगल एडसेंस कि इजाज़त नहीं देता .इसलिए यदि आप गूगल एडसेंस वर्डप्रेस पे लगाना चाहते हैं तो आप को paid website का सहारा लेना होगा.

सवाल ४ : वर्डप्रेस paid वेबसाइट या ब्लोगर डोमेन के साथ बना ने मैं कितना खर्चा आता है?
 
जवाब: ब्लोगर डोमेन के साथ १०००/- setup के साथ और वर्डप्रेस paid वेबसाइट (होस्ट और डोमेन) का खर्चा २५००/- सालाना आ सकता है.
(यह रेट कम और अधिक दोनों हो सकता है यदि कोई professional इसे करता है तो)

सवाल ५: क्या वर्डप्रेस paid वेबसाइट (होस्ट और डोमेन) को एक आम इंसान जिसको तकनिकी जानकारी नहीं है बना सकता है?

जवाब: हाँ एक बार setup हो जाने  के बाद कोई भी इसे चला सकता है जिसे कम से कम ई - मेल करना आता है.

सवाल  ६ : कुछ लोगों ने पूछा मैं आप को अपना पासवर्ड दे देता हूँ आप वेबसाइट भी बना दें और गूगल एडसेंस भी लगा दें?
 
जवाब: बहुत से लोगों के लिए यह काम करना मुझे अकेले के लिए संभव नहीं. जब्को मैंने ५ ब्लोगर का यह काम किया है. हाँ मैं आप को सस्ते मैं यह काम कैसे किया जा सकता है अवश्य बताने मैं सहायता कर सकता हूँ. आप ई मेल कर सकते हैं.

सवाल ७ : क्या १०००/- या २५००/- साल का वेबसाइट बनाने मैं लगा के इससे अधिक गूगल एडसेंस  से कमाया जा सकता है?

जवाब: जी हाँ बहुत आसानी के साथ यदि आप कि अंग्रेजी कि वेबसाइट या ब्लॉग है और हर दिन कम से कम  १०० या १५० लोग आया करते हैं.

सवाल ८: क्या गूगल एडसेंस जैसी और भी कमाई का साधन है वेबसाइट से?
 
जवाब: हाँ यदि आप कि वेबसाइट पे अधिक लोग आते हैं तो.

इसलिए ब्लॉग या वेबसाइट पे ऐसे लेख़ या बातें बताएं कि अधिक से अधिक लोग आयें और फिर आप आसानी से १००००/- २००००/- तो सालाना बिना बहुत समय दिए कमा ही  सकते हैं.

आशा है आप को अपने सवालों के जवाब मिल गए होंगे. कोई और सवाल हो तो अवश्य पूछें.



Earn Online by selling Indian products

Tuesday, August 16, 2011

अन्ना हजारे, भर्ष्टाचार और हम

अन्ना हजारे आज गिरफ्तार हुए. लोग सड़कों पे आ गए बहुत सी राजनितिक पार्टियों ने उनको सपोर्ट देना शुरू कर दिया. आगे क्या होगा यह तो वक़्त ही बता पाएगा लेकिन जो हालत हैं उससे यह समझ नहीं आ रहा कि ऊंट किस करवट बैठेगा.

हाँ यह तो समझ मैं अवश्य आ रहा है कि आम जानता मैं से जो खुद ग़लत तरीके से धन कमा रहे हैं वहीँ अन्ना का विरोध कर रहे हैं. और अन्ना को सपोर्ट भोली भाली  जनता  कर रही है जो की भर्ष्टाचार से तंग आ चुकी है. यह आम जानता यह भी नहीं जानती कि लोकपाल है क्या बस उसे इतना पता है भर्ष्टाचार के खिलाफ लड़ना है.

अन्ना हजारे ने कल रात कहा था कि सरकार बदलना कोई हल नहीं है क्यों कि यह सरकार जाएगी तो दूसरी वैसी ही सरकार आ जाएगी लेकिन फिर भी आप देख सकते हैं कि बहुत सी राजनितिक पार्टियाँ अन्ना के सहयोगी बन की सामने आ रहे हैं

उनमें से बहुत से ऐसी भी हैं जिनका भ्रष्टाचार हटाने से कुछ लेना देना नहीं है बल्कि उनका मकसद इसी मुद्दे को ले कर कांग्रेस को हटाना और खुद कि सरकार बना लेना है.

 आम जनता को चाहिए कि भ्रष्टाचार हटाने के विषय मैं सही क़दम उठाएं और इस पर  गन्दी राजनीती से हट के काम करे. कहीं ऐसा ना हो कि भ्रष्टाचार हटाओ मुद्दा कुछ भ्रष्ट लोगों कि साजिश का शिकार हो जाए और दूसरे भ्रष्ट सरकार बना लें.

 एक उदाहरण देता हूँ कि  याद रहे रिश्वत देने  और लेने वाला दोनों भ्रष्टाचार के सहयोगी हैं. आम जनता को दोनों मैं से किसी को भी  सहयोग देने से परहेज़ करना चाहिए. यही भ्रष्टाचार कम करने का सबसे बेहतर तरीका है.

Friday, August 12, 2011

इंसानों कि यह प्रजाति अब विलुप्त होने के कगार पे है

जी हाँ आज इंसानों कि इमानदार प्रजाति विलुप होने के कगार पे है. Smile
आज जब देखिये तब पर्यावरणविदों की चेतावनियाँ आया करती हैं .कोई शोर मचाये हैं सोन चिरैया की प्रजाति अब ख़त्म होने के कगार पे है, किसी को लगता है कि इंसानों के सबसे करीबी समझे जाने वाले बंदरों की ज्यादातर प्रजातियां खत्म होने के कगार पे हैं, कोई मछलियों और कोई शेरों की किसी प्रजाति के ख़त्म होने कि चिंता कर रहा है और इसका कारण बताया जा रहा है कि  इन जानवरों के आश्रय स्थलों का तेजी से विनाश.

Monday, August 8, 2011

गूगल एडसेंस से सम्बंधित आप के सवालों के जवाब make money

मेरी  पिछली  पोस्ट पे लोगों ने बहुत से सवाल पूछे और बहुतों ने मुझे मेल किया.मैं अपने इस लेख़ मैं आप सभी को यह समझाने कि कोशिश करुंगा कि गूगल एडसेंस क्या है और आप को पैसे कैसे मिल सकते हैं?


यदि आप कि कोई वेबसाइट या ब्लॉग है और उसके पाठक अधिक हैं तो आप गूगल एडसेंस का अकाउंट खोल के पैसे कमा सकते हैं. जैसा मैंने पहले भी कहा है कि यदि आप का अंग्रेजी का ब्लॉग और वेबसाइट है तो पैसे अच्छे खासे मिल जाया करते हैं. लेकिन हिंदी ब्लॉग या वेबसाइट से पैसे बना लेना बहुत मुश्किल हुआ करता है क्यों कि गूगल एडसेंस हिंदी को सप्पोर्ट नहीं करता.

लेकिन हिंदी ब्लॉग या वेबसाइट पे गूगल सर्च का कोड लगा कर कुछ अपिसे बनाये जा सकते हैं और गूगल कोड लगाने मैं भी आप का कुछ खर्च नहीं होता और कभी कभी उसमें विज्ञापन भी (२५% ) आ जाया करते हैं. हाँ हिंदी मैं कोशिश कि जा सकती है लेकिन कमाई कि आशा करना उचित नहीं होगा और मैं भी किसी को गुमराह नहीं करना चाहता.

गूगल एडसेंस अभी चार तरह से पैसे कमाने के अवसर आपको आप को दे रहा है.

१) AdSense for Content : यहाँ आप अलग अलग साइज़ के कोड बना के अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पे लगा सकते हैं.जब कोई उनपे क्लिक करता है तो आप को पैसे मिलते हैं.

२) AdSense for Search Improved! :यहाँ आप खुद का गूगल सर्च बना के उसका कोड अपनी वेबसाइट पे लगा सकते हैं और पध्कों को आप कि वेबसाइट से कुछ भी तलाशने कि सुविधा दे सकते हैं और जब कोई पाठक उसका इस्तेमाल करता है तो आप को पैसे मिलते हैं. इस सर्च से  आप हिंदी ब्लॉग या वेबसाइट से भी पैसे कमा सकते हैं.

३) AdSense for Feeds : आप अपने ब्लॉग कि फीड मैं भी हर एक पोस्ट के बाद गूगल के विज्ञापन दिखा सकते हैं और इस फीड मैं हिंदी के ब्लॉग पे भी विज्ञापन दिखाई देते हैं. मतलब पैसा कि आशा कि जा सकती है.

४) AdSense for Domains : यदि आप के पास कोई डोमेन फ्री है जिसपे कोई वेबसाइट नहीं तो उसको आप गूगल को दे दें विज्ञापन लगाने के लिए. उसपे दिखने वाले विज्ञापन से भी आप को पैसे मिलते हैं.

५)AdSense for Mobile Content: यदि आप के पास मोबाइल वेबसाइट है तो उसपे भी कोड लगाये जा सकते हैं.

गूगल की  वेबसाइट के दिए गए लिंक को अवश्य देखिएं . सहायता के लिए  मुझे मेल कर सकते हैं

Sunday, August 7, 2011

हिंदी ब्लॉग से भी पैसा कमाएं .ऐडसेंस

हिंदी वेबसाइट और ब्लॉग के साथ गूगल  ऐडसेंस सहयोग नहीं करता. यदि आप से कोई कहे की आप हिंदी ब्लॉग पे गूगल ऐडसेंस से कम सकते हैं तो अपने समय को बर्बाद उसका यकीन कर के न करे.

हाँ आप के लिए एक अवसर है और वो है गूगल सर्च जो की आप अपने ऐडसेंस अकाउंट पे बना सकते हैं उसको अपने हिंदी ब्लॉग पे लगा के अवश्य कुछ पैसे बनाये  जा सकते हैं.
आप भी कोशिश करें. सबसे पहले अपने जी मेल के ही आई  डी से   गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाएं और उसमें सर्च का कोड अपने ब्लॉग पे लगायें.

Wednesday, August 3, 2011

मैं तो बैल हूँ आप क्या है सांप , बन्दर ,यायायायाया?

भाई नाराज़ क्यों हो रहे हैं मैं किसी को कुछ नहीं कह रहा मैं तो बस पूछ रहा हूँ. आज एक चार्ट देख रहा था जिसमें बताया जा रहा था की आप के  वर्ष का   जानवर कौन सा है और उसी के अनुसार आपका मिज़ाज भी हुआ करता है. मैं घबरा गया जल्दी से तलाशा कहीं कुत्ता या सूअर न निकल जाए  लेकिन बच गया निकला कोल्हू का बैल.


मैंने तो भाई बता दिया की मैं बैल हूँ देखते हैं कतनो मैं इंतनी हिम्मत है की वो बता सकें वो कौन है?
आप भी देख लें आप के साल का जानवर  आप के बारे मैं कैसे बता रहा है? 
 आप क्या है?